तेंदूखेडा।विधायक संजय शर्मा ने किया क्षेत्र की शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण मरीजों से हाल पूछ डाक्टरों और कर्मचारियों का किया हौसला अफजाई

तेंदूखेड़ा से नितिन राय की रिपोर्ट
तेंदूखेडा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय शर्मा मंगलवार को दोपहर में राजमार्ग स्थित रोंसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तेंदूखेडा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम लेते हुए अस्पतालों की व्यवस्थाओं के वारे में विस्तार से जानकारी ली एवं शीघ्र ही आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आश्वासन दिया,एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से पूर्ण करने को कहा गया स्मरण रहे कि विधायक संजय शर्मा के द्वारा क्षेत्र के शासकीय अस्पतालों में आक्सीजन कंसट्रेसर एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था में अपनी तत्परता और क्षेत्र के लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं रेमडेशिविर इंजेक्शन की भी समुचित व्यवस्था करवाई जा रही है,वहीँ पदस्थ संविदा डाक्टरों और कर्मचारियों का हौसला अफजाई किया जो विषम परिस्थितियों में भी अपनी लगातार सेवाएं दे रहे हैं, विधायक श्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को कोरोना संक्रमण से निपटने के साथ पूरी सुरक्षा के साथ घरों पर ही रहना है तथा आत्मबल बनाये रखना है, इस मौके पर अजय गुप्ता राजेश राय एवं अस्पताल स्टाप प्रमुख रुप से उपस्थित था,आपको बता दिवाकर न्यूज ने पिछले हफ्ते तेंदूखेड़ा शासकीय अस्पताल की व्यवस्थाओ को लेकर एक खास रिपोर्ट पेश की थी जिसके परिणामस्वरूप विधायक शर्मा ने अस्पताल का जाएजा लिया…….


