थांदला – भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा मंडल थांदला ने किया पाँच सेवियों का स्वागत ।

गोपाल बैरागी की रिपोर्ट
भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा मंडल थांदला ने किया पाँच सेवियों का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह अंतर्गत भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल थांदला ने जिले के प्रभारी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता के नेतृत्व में आज थांदला मंडल में अलग-अलग पाँच समाज के समाज सेवियों का स्वागत किया गया तथा उनको अवगत कराया गया कि मोदी ने पिछड़ा वर्ग समाज के लिए 27% आरक्षण व अन्य स्थानों पर पिछड़ा वर्गों के हित में कई निर्णय लिए गए जो कि पिछड़ी जातियों के विकास के लिए बहुत ही उपयोगी साबित है। इस अवसर में प्रभारी नरेंद्र राठौड़ ने अपने उद्बोधन में समाजजनों से अनुरोध किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए कई योजनाये लागू की गई हैं, उन योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम हमारे मोदी एवं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह ने लागू किया गया है, यह संदेश आप के माध्यम से समाज जनों को अवगत कराना चाहिए। प्रजापति समाज से समाज अध्यक्ष जगदीश प्रजापति का स्वागत किया गया, सेन समाज के समाज अध्यक्ष विजय भाटी का स्वागत किया गया, ब्रजवासी समाज से मोहन बृजवासी का स्वागत किया गया, राठौर समाज से कचूरु राठौड़ का स्वागत किया गया, सोनी समाज से जियाजी का स्वागत किया गया। समारोह में भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष रोहित बैरागी, नगर परिषद अध्यक्ष बन्टी डामर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष गोपाल बैरागी, पिछड़ा वर्ग महामंत्री मुकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू , भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय बाबर, भाजपा मंडल के महामंत्री सुनील पणदा, ज्ञानी भाबर, राकेश सोनी, आनंद राठौर, भाजपा मीडिया प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश प्रजापती ने माना ।


