ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम-जल जीवन मिशन की पूर्ण की गई योजनाओं का सोशल फीडबैक लिया जाएगा ग्राम समिति के अनुमोदन के बगैर योजना का क्रियान्वयन नहीं होगा|

पवन सोलंकी की रिपोर्ट 

मिशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जल जीवन मिशन की पूर्ण की गई योजनाओं का सोशल फीडबैक लिया जाएगा ग्राम समिति के अनुमोदन के बगैर योजना का क्रियान्वयन नहीं होगा

मिशन समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा मंगलवार को आयोजित एक बैठक में की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक जिन योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है उनका सोशल फीडबैक लिया जाएगा। खासतौर पर महिलाओं से पूछा जाएगा कि उनके परिवार योजना क्रियान्वयन से लाभान्वित हुए हैं अथवा नहीं। घरों में नल लगे हैं अथवा नहीं। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मिशन के अंतर्गत कोई भी योजना बगैर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अनुमोदन के क्रियान्वित नहीं की जाएगी। कार्यपालन यंत्री बगैर ग्राम समिति के अनुमोदन कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री पी.के. गोगादे, जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास तथा उपयंत्रीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जाएं उनके संबंध में पूर्व से ग्रामीणों से फीडबैक लेते हुए स्टीमेट तैयार किया जाए। बगैर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक के योजना तैयार नहीं की जाए। समिति की बैठक की प्रोसिडिंग भी तैयार की जाए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close