थान्दला। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने अपने साथी शिक्षक दिवंगत अनिल डामोर को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार को संघ की तरफ से 47500 रू. भेंट किए।

गोपाल बैरागी की रिपोर्ट
आजाद शिक्षक संघ थांदला के संकुल काकनवानी के ग्राम पलाश डोर में माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ स्वर्गीय अनिल डामोर जिनका विगत 30 अप्रैल 2021 को दुखद निधन हो गया था। शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सहयोगी शिक्षकों ने उनके निवास ग्राम डूंगरी पाड़ा पहुंचकर शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत जी पटेल, प्रांतीय संगठन मंत्री जसवंत सिंह बारिया द्वारा श्री डामोर को श्रद्धांजलि दी एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सहयोगी शिक्षकों ने उनके निवास ग्राम डूंगरी पाड़ा में उनके घर पहुँचकर पहुंचकर उनके परिवार को संघ की तरफ से रुपए 47500 की राशि भेंट की। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष भरत जी पटेल, प्रांतीय संगठन मंत्री जसवंत जी बारिया द्वारा शोक व्यक्त किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य अहिरवार, मिट्ठू सिंह गणावा, प्रवीण पांडे, ज्योति कमलिया, पूनिया शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश बारिया ने आभार व्यक्त किया।


