मध्यप्रदेश

विधायक ने शाढ़ौरा में ली आपात बैठक ज्यादा संक्रमित इलाको को सील कर किया जाएग सेनेटाइज छात्रावास में बनेगा क्वॉरेंटाइन सेंटर, पॉजीटिव मरीजों को करेगे भर्ती

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर के शाढ़ौरा कस्बे में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो दिनों में 3 युवाओं की मौत भी हो गई है जिसको देखते हुए विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने रविवार को शाढ़ौरान पहुंचकर प्रशासन एवं समाजसेवियों के साथ आपात बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शाढ़ौरा में जहा कोरोना संक्रमित मरीज है उन इलाकों को सील किया जाएगा। खडिय़ा मोहल्ला एवं सदर बाजार को पृरी तरह सील करके सेनेटाइज किया जाएगा। साथ ही ऐसे पॉजिटिव मरीज जिनकी तबीयत ज्यादा खराब है उन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन की जगह छात्रावास में बने बनाए जा रहे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इसके लिए विधायक सहित तमाम अधिकारियों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं जल्द ही सभी मरीजों को उचित उपचार दिए जाने को लेकर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया कि पोजिटिव मरीजो के संपर्क में आने वाले लोंगो की जानकारी जुटाने के लिए खडिय़ा एवं सदर बाजार में विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। विधायक ने कहा की जहां-जहां ज्यादा संक्रमित मरीज है और जो उनके संपर्क आये हैं और लक्षण दिख रहे है उन लोंगो की जांच करवाई जाकर उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती करने का काम जल्द शुरू हो। साथ ही शाढ़ौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन युक्त पलंगो की व्यवस्था रहेगी। जिन मरीजों को आवश्यकता होगी उन्हें अशोकनगर रेफर किया जाए। इस दौरान लोगों ने कोविड-19 के लिये बनाये जा रहे कोरेनटाइन सेंटर को संचालित करने भोजन एवं आदि व्यवस्थाओं के लिए तुरंत ही एक लाख से ज्यादा की राशि लोगों ने जनसहयोग से एकत्रित की। बैठक में एसडीएम रवि मालवीय, तहसीलदार अनुराग जैन, थाना प्रभारी संजय राय, बीएमओ डॉ शिवराज भदौरिया सहित शहर के समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close