अपराधमध्यप्रदेश

ढोढर के बांछडा डेरे में गोलीबारी, कार में आए युवकों ने लडकी पर किया फायर*

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

जिले के ढोढर कस्बे के समीप स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पंहुचे युवकों ने एक युवती पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। घायल लडकी को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया है। लडकी पर फायर करने के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक शाम करीब आठ बजे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र.एमपी 43 डीएन 7777 में सवार अज्ञात पंहुचे थे। इन युवकों ने वहां मौजूद एक सत्रह वर्षीय बालिका पर रिवाल्वर से फायर कर दिया और कार में सवार हो कर भाग गए। रिवाल्वर की गोली युवती के दाहिने कन्धे की तरफ लगी है। युवती को घायल अवस्था में ढोढर चिकित्सालय ले जाया गया ,जहां से उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। युवती की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए। पुलिस सरगर्मी से हमलावरों की तलाश कर रही है। हमलावरों ने युवती पर फायर क्यों किया इसके कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुए है। घायल युवती के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस कार की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के महत्वपूर्ण सुराग मिल गए है और हमलावरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button
Close
Close