ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
दीपनखेड़ा । जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।

जन्मदिवस पर पौधरोपण
दीपनखेड़ा – थाना परिसर में डॉ राजकुमार ने अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया जिसमे आम,नारियल,अशोक,अमरूद आदि के 10 से 15 पौधे लगाए गए औऱ उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए है !इस अवसर पर डॉ राजकुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को हर खुशी या त्यौहार के मौके पर पौधरोपण करना चाहिये जिससे पर्यावरण और हमारे साँसों का संतुलन बना रहे। इस दौरान लखन अहिरवार, राजकुमार अहिरवार डॉ.अमित सुमन,धर्मेंद्र,राजेंद्र,अंकेश,शिवम,देशराज आदि मित्रों सहित थाना स्टाप ने बधाई दी औऱ पौधरोपण को सराहनीय बताया।


