देवरीकलां(सागर)| पानी ना होने के कारण उपयोग नहीं हो पा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्वार्टर *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में पुराने भवनों हुए खंडहर *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चारों ओर से अतिक्रमण|

कमलेश खरें की रिपोर्ट |
देवरी मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य किया गया था उक्त भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने एवं देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हैंड ओवर हो जाने के बाद भी भवन में पीने एवं निस्तार के लिए पानी की व्यवस्था ना होने के कारण उक्त भवनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के प्रयास से देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एफ 2 जी 2 एच 2 आवास भवनों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था जिसकी लागत 97. 79 लाख रुपए थी उक्त भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद पानी एवं बिजली की समस्या होने के कारण भवन में डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य लोग नहीं रह पा रहे हैं| पानी की समस्या के कारण खंडार हो गए थे भवन| इसके पूर्व भी शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर एवं स्टाफ के लिए क्वार्टर बनवाए गए थे लेकिन पानी की समस्या होने के कारण उक्त क्वार्टरों का उपयोग नहीं हो पाया और वह धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गए शासन द्वारा लाखों रुपए की राशि खर्च की जाती है लेकिन उक्त निर्माण कार्य के बाद पानी एवं बिजली जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था ना होने के कारण भवनों का उपयोग नहीं हो पाता है| इनका कहना है| मेरे द्वारा बैठक में नगरपालिका को निर्देशित किया गया था कि पानी व्यवस्था करें लोक निर्माण विभाग को बाउंड्री वॉल का स्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है| हर्ष यादव विधायक देवरी वैसे यह कार्य जनपद का है लेकिन उक्त भवन की पाइपलाइन को नगरपालिका की पाइपलाइन से जोड़कर पानी का उपयोग कर सकते हैं मुझे कोई आपत्ति नहीं है| निशांत श्रीवास्तव सीएमओ देवरी आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की पाइप लाइन ठेकेदार द्वारा बाहर गेट तक दी गई है स्थानीय संस्था द्वारा पानी की आपूर्ति की जानी है| नवीन साहू उपयंत्री अधोसंरचना विकास सागर मैंने सभी स्तर पर बात की है विधायक जी से भी बैठक में इस संबंध में कई बार बात की गई थी जब तक पानी नहीं देंगे तब तक भवन का उपयोग नहीं हो सकता| डॉ अर्चना शरण बीएमओ देवरी उक्त आवासीय भवनों मैं बिना पानी के निवास संभव नहीं है आवासीय भवनों के उपयोग होने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए|
डॉ आर एस यादव एम ओ देवरी


