ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़ । नेमावर हत्याकांड पर आक्रोशित समुदाय ने राज्यपाल के नाम पुष्पराजगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

 

पुष्पराजगढ़ – महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव यसोदा सिंह पाटले की अगुआई में आदिवासी समाज वकीलों के समर्थन के साथ देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में गरीब आदिवासी परिवार के हत्यारों को अविलंब फास्ट्रेक कोर्ट के माध्यम से फांसी दिए जाने की मांग को लेकर दिनांक एक जुलाई दिन गुरुवार को राज्यपाल के नाम अनुविभागीय दण्डा अधिकारी कार्यालय पुष्पराजगढ मे ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट यसोदा सिंह के लेटरपेड पर बने ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की मध्यप्रदेश के देवास जिले नेमावर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों हुए गरीब आदिवासी परिवार की जघन्य हत्याकांड से रूह कांप गई है। हत्याकांड आदिवासी गरीब परिवार का हुआ है जिसमे 5 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया जिनकी हत्याएं हुई हैं उनमें एक महिला व तीन बच्चियां सामिल हैं, एड. यसोदा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हत्या कांड में सत्ता धारी दल के लोग सामिल हैं जो आज भी बेख़ौप घूम रहे हैं, वर्तमान में आदिवासियों पर बर्बरता की सारी हदें पार हो चुकी हैं जिसकी बानगी देवास जिले में हुई सामूहिक हत्या के रूप में देखा जा सकता है साथ ही ऐसी घटनाओं से पुलिस की ततपरता की पोल भी सरेआम खुल जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक और घटना हाल के दिनों में शिवपुरी जिले में भी पानी विवाद पर सामने आई थी तब आदिवासियों पर बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई जो आदिवासियों से की जाने वाली घ्रणा को दर्शाता है। इन सभी घटनाओं से आदिवासी समाज दुखित और आक्रोशित है साथ ही ज्ञापन में लिखा गया कि बेटीबचाओ बेटी बढाओ का नारा जिस प्रदेश में सरकार द्वारा दिया गया हो वँहा ऐसे जघन्य अपराध पर सिंकजा न कस पाना सरकार की नाकामी का सबूत है। राज्यपाल से मांग करते हुए लिखा गया है कि आरोपियों को फास्ट्रेक कोर्ट के माध्यम से सुनवाई कराई जाए ताकि जल्द से जल्द फांसी के फंदे में ऐसे दरिन्दों को झुलाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
Close
Close