उत्तरप्रदेशताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सड़क की बजरी उखड़ जाने से बड़े बड़े गड्ढे हो गये है ,जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहे

ब्यूरो अखलेश कुमार शर्मा

 

खटीमा -पूरनपुर मार्ग जो कि जंगल मे काफी जर्जर स्थिति में है ,जिससे जंगल के अंदर पड़ने वाली सड़क की बजरी उखड़ जाने से बड़े बड़े गड्ढे हो गये है ,जो दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है । चूँकि मा पूर्णागिरि का मेला शुरू हो चुका है जिसके चलते साइकल , बाइक , ट्रेक्टर, अन्य वाहन से काफी संख्या में लोग रोज इस मार्ग से आवाजाहि कर रहे हैं।जिसके वावजूद भी न ही उत्तरप्रदेश सरकार ने सड़क की मरम्मत कराई न ही उत्तराखंड सरकार ने ।ऐसे में बड़ी तादात में उन मार्ग से गुजरकर पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।
यह सड़क जनपद पीलीभीत के पूरनपुर विधानसभा के अंतर्गत एवं आधी सड़क उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीमा में आती है , टूरिज़्म की दृष्टि से यह सड़क अत्यधिक महत्वपूर्ण है शारदा सागर डेम , चुका स्पॉट , टाइगर रिजर्व एवं उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा , रिठासाहिब ,पूर्णागिरि ,नैनीताल जाने वाले सैलानियों को सड़क खराब होने से काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close