देवरी।एसडीएम किराना दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे *एसडीएम अमन मिश्रा एवं एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा ने संभाला मोर्चा
नगर में भ्रमण के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर उन्हें समझाइश देते हुए उनसे उठक बैठक लगवाई गई

देवरी कलां से कमलेश खरें की रिपोर्ट
देवरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुमारी पूजा शर्मा एवं थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने नगर के विभिन्न वार्ड में जाकर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों पर कार्यवाही की इस दौरान एक किराना दुकान खुली हुई थी पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा एवं कुमारी पूजा शर्मा ने पहुंचकर उक्त दुकान से अगरबत्ती मांगी दुकानदार द्वारा अगरबत्ती देने के बाद उक्त दुकानदार के खिलाफ 188 की कार्यवाही की गई वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति कोरोना कर्फ़्यू का उल्लंघन ना करें अन्यथा व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावेगी
कंटेंटमेंट एरिया का किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुमारी पूजा शर्मा एवं थाना प्रभारी प्रशांत सेन सहित नगर पालिका राजस्व तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कंटेंटमेंट एरिया का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान खंडेराव वार्ड एवं तिलक वार्ड मैं स्थित होम आइसोलेट व्यक्तियों के परिवार जन घर की बाहर घूम रहे थे पुलिस द्वारा उन पर 188 की कार्यवाही की गई
अनावश्यक घूम रहे युवाओं को लगवाई उठक बैठक
अनुविभागीय अधिकारी कुमारी पूजा शर्मा ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि यदि अब दोबारा घर के बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ धारा 188 की कार्यवाही की जावेगी
बरात में जा रही दूल्हे सहित अन्य पर मामला दर्ज
सागर कलेक्टर द्वारा शादी विवाह कार्यक्रम में 10 लोगों की अनुमति संबंधी आदेश जारी किया गया था जिसके बाद भी ग्राम जैतपुर कोपरा में पप्पू पिता नन्न अहिरवार अहिरवार के यहां पर शादी मैं काफी लोग इकट्ठे करने संबंधी शिकायत की गई थी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुमारी पूजा शर्मा के निर्देशन में देवरी थाना प्रभारी प्रशांत सेन द्वारा ग्राम जैतपुर पिपरिया में जाकर देखा गया की शादी में लगभग 20 से 25 लोग थे सागर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर दूल्हा बाबूलाल पिता दीनदयाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष दीनदयाल पिता गणेश अहिरवार 62 साल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 ,269 ,270 ,51,बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
माक्स ना पहनना पर काटे चालान
भ्रमण के दौरान जो व्यक्ति माक्स नहीं लगाए हुए थे उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए 100 प्रति व्यक्ति के हिसाब से चालानी कार्यवाही की गई कार्रवाई के दौरान पटवारी रशीद खान संदीप पाठक महेंद्र राजपूत मुकेश नामदेव मोनू नामदेव विवेक लखेरा महेश रजक एवं नगरपालिका के कर्मचारी सहित आदि रहें


