ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां-वतन वापिस आए प्रहलाद से मिलने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव

वतन वापिस आए प्रहलाद से मिलने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव

कमलेश खरें की रिपोर्ट

वतन वापिस आए प्रहलाद से मिलने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव

अपनों के बीच आकर बेहद खुश दिखाई दे रहे प्रहलाद से वार्तालाप कर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने हाल—चाल जाना। पूर्व मंत्री व देवरी विधायक हर्ष यादव ने गृह ग्राम घोषीपट्टी (गौरझामर) पहुँच कर प्रहलाद सिंह राजपूत का फूलमाला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। लम्बे समय बाद वतन वापिस आए प्रहलाद से दुश्मन मुल्क पाकिस्तान द्धारा किए गये व्यवहार के संबंध में चर्चा की। प्रहलाद लम्बे समय से पाकिस्तान की जेल में बंद थे। जो देवरी विकासखण्ड के ग्राम घोषीपट्टी निवासी है, मानसिक रुप से वृच्छेत होने के कारण प्रहलाद अपनी कुछ—कुछ याददाश्त भूल चुके है। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने अपने विधायक निधि मद से प्रहलाद के उपचार एवं भरण—पोषण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है जो शीघ्र ही उसको प्राप्त हो जायेगी। साथ क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर ग्राम घोषीपट्टी में प्रहलाद को शासन की मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदाय करने एवं शासन से उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने की मांग की है

Related Articles

Back to top button
Close
Close