देवरी कलां (सागर)। ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन में गड़गड़ा डालकर बना दिया खेल मैदान ।

कमलेश खरें की रिपोर्ट
देवरी कलां – देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम सिंगपुर गंजन पंचायत में रोजगार गारंटी योजना के तहत बड़े स्तर पर घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य मशीनों से कराया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि ग्राम पंचायत में जो भी कार्य कराया गया है उसमें जेसीबी मशीन ट्रैक्टर का उपयोग किया गया है मजदूरों को कार्य नहीं दिया गया है। रोजगार गारंटी योजना के तहत हाई स्कूल भवन के पास खेल मैदान का निर्माण किया गया जिसकी स्वीकृत लागत 353000 है। उक्त खेल मैदान के निर्माण कार्य में जानकारी के अनुसार 259000 के करीब राशि निकाली गई और कार्यस्थल पर केवल नाली खोद कर गड़गड़ा डालकर खेल मैदान बनाया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन की राशि का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त खेल के मैदान का निर्माण पर स्वीकृति के अनुसार नहीं किया गया है। उक्त मामले में ग्रामीणों ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में सीईओ द्वारा मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है।


