मध्यप्रदेश

कोरोना नियंत्रण प्रभारी मंत्री एवं विधायक ने शाढ़ौरा स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण विधायक और मंत्री ने कोरोना संक्रमित मरीजों का किया उत्साह वर्धन मरीजो को दी जा रही स्वास्थ सुविधाओं के वारे में ली जानकारी

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना नियंत्रण प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव एवं विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने शाढ़ौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ केंद्र में मरीजो को दी जा रही स्वास्थ सुविधाओं के वारे में जानकारी ली। वही विधायक और मंत्री ने कोरोना संक्रमित मरीजों का उत्साह वर्धन किया और दवाई समय पर लेने खानपान समय पर करने इत्यादि की सलाह दी। इसके साथ ही डॉक्टरों से पूछा कि जो भी अस्पताल में कमी हो हमें बताएं हम पूरी करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने शाढ़ौरा वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बैक्सीन का टींका लगवाए, ओर शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करे। मास्क एवं उचित दूरी बनाए रखे इस खतरनाक वायरस का डटकर मुकाबला करें।

Related Articles

Back to top button
Close
Close