मध्यप्रदेश

कोरोना टेस्ट करवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे सैकड़ों लोग – जांच के इंतजार में गेट पर बेहोंश हो गई महिला व बच्ची – सीएमएचओ ने पहुंचकर संभाली व्यवस्थाएं, अस्पताल को कराया सेनेटाइज

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थित भयावह होती जा रही है। लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोग कोरोना संक्रमण के लक्षण होते ही जांच कराने पहुंच रहे हैं। हर रोज दर्जनों संक्रमितों के मिलने के साथ ही एक-दो मौत भी हो रही है। ऐसे में लोग कोरोना का लक्षण दिखते ही जांच करा लेना चाहते हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में लगभग 200 मरीज कोरोना की जांच कराने के लिये पहुंचे। जिससे जिला अस्पताल के बाहर मरीजों की लम्बी लाइन लग गई। कुछ मरीज तो अस्पताल में जांच कराने के इंतजार में गेट पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। वह घंटों वहीं गिरे रहे। कोरोना के डर से कोई उसे हाथ नहीं लगा रहा था। जिसमें बाद सीएमएचओ हिमांशू शर्मा मौके पर पहुंचे और मरीजों को पर्चे वितरित करवाए गए। इस दौरान उन्होने केवल उन्ही लोगो से कोरोना जांच कराने के लिये कहा गया जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। वहीं अस्पताल में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला अस्पताल एवं पूरे परिसर को सैनिटाइज भी कराया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close