भिण्ड का मेहगाँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुर्ख़ीयों में पैर मैं थी चोट बनाया सिर का पर्चा हर्ष फ़ायर में घायल हुआ दूल्हे का जीजा

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
शादियों में हर्ष फ़ायर पर रोक लगी हुई है बावजूद इसके लोग बंदूक की दमदारी का प्रदर्शन करने में पीछे नहीं है मेहगाँव के भूरे का पुरा गाँव में एक दूल्हे के जीजा को पैर में गोली लग गई है जानकारी के मुताबिक़ मैंने कहा तहसील के लिए मुस्तरा गाँव में रहने वाले सुदामा बघेल के घर बेटी की शादी थी रविवार को बारात लेकर वह बरासों थाना क्षेत्र के ग्राम भूरे का पुरा गए थे. कि बारात दरवाज़े पर पहुँचते ही रात क़रीब साढ़े 10 बजे टीका रस्म चल रही थी इसी दौरान भूरे के पुरा गाँव में रहने वाला रवि बघेल आया और जोश में अपनी पिस्टल से हर्ष फ़ायर कर दिया है जिसमें गोली सीधा दूल्हे के जीजा वीरेंद्र के पैर में जा लगी.
डॉक्टर ने थमाया पैर की जगह सिर के एक्स-रे
अचानक हुए इस हादसे से आनन फ़ानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई इस मौक़े पर पहुँची पुलिस ने मौक़ा मुआयना करने के बाद घायल वीरेंद्र को मेहगाँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के साथ ही डॉक्टर आर एस तोमर ने पुलिस कार्रवाई के लिए MLC की और एक्सरे कराने के लिए भिंड जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया. लेकिन जिला अस्पताल पहुँचे परिजनों ने जब रैफ़र पर्चा जिला अस्पताल के रेडियोलोज़ी विभाग के कर्मचारी को सौंपा तो पता चला कि डॉक्टर RS तोमर द्वारा पैर की जगह सिर का एक्स-रे कराने के लिए लिखा गया है.
परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप
पीड़ित के परिजन इस लापरवाही की वजह से ना सिर्फ़ परेशान हुए बल्कि उनका आरोप है की ‘पढ़े लिखे सरकारी डॉक्टर इस तरह की लापरवाही कैसे दे सकते हैं. जिन्हें सिर और पैर का अंतर नही पता. ऐसी लापरवाही के लिए डॉक्टर पर सख़्त कार्रवाही होना चाहिए.’ – (वर्जन)- सुदामा बघेल, पीड़ित का ससुर
बता दें जहां मेहगाँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की इस लापरवाही पर बवाल मचा रहा तो वही घटना के बाद से ही आरोपी युवक भी फ़रार है जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.


