मध्यप्रदेश

अशोकनगर। विधायक की तत्परता से जिले को फिर मिलेंगे रेमडेसिविर इंजेक्शन

इंजेक्शन लेने जिला अस्पताल से ग्वालियर भेजा वाहन

 

 

संवाददाता- ओमप्रकाश रघुवंशी

 

 

अशोकनगर।  जिले में कोरोना से ग्रसित गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और गंभीर मरीजो को रेमडेसिविर इंजेक्शन ही एक मात्र उपाय है। इसलिए इन इंजेक्शनो की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने फिर सीएम हॉउस सहित स्वास्थ आयुक्त सेे चर्चा कर जिले को इंजेक्शन दिए जाने की मांग की जिस पर स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा की सयुंक्त संचालक को अशोकनगर जिले को 100 इंजेक्शन दिए जाने को लेकर निर्देशित कर दिया है। विधायक ने दोपहर को सीएमएचओ से कहकर जिला अस्पताल से ग्वालियर से इंजेक्शन लेने के लिए गाड़ी रवाना करवा दी है, जो मंगलवार रात तक अशोकनगर पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही विधायक ने मरीजो के परिजनों से आग्रह किया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन डॉक्टरों की निगरानी में लगाए जा रहे है, लेकिन देखने मे आ रहा है कि ज्यादातर मरीज के परिजन बिना डॉक्टरों की सलाह लिए बगैर ही रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवा रहे है। जिससे जिन मरीजों को इंजेक्शनो की आवश्यकता होती है उन्हें इंजेक्शन उपलब्ध नही हो पाते है, विधायक ने अनुरोध किया है कि इंजेक्शन डॉक्टरों की निगरानी में लगाये जा रहे है अगर डॉक्टर इंजेक्शन की कहता है तो परेशान होने की जरूरत नही है इंजेक्शनो की कमी नही होने दी जाएगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close