मध्यप्रदेश

स्थानीय राजनेताओं ने वैक्सीन टीकाकरण के प्रति लोगों को किया जागरूक

,नरसिंहपुर जिले के बरमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण जो कि 13 2 2021 से प्रारंभ होकर आज वर्तमान दिन तक प्रारंभ है जिसमें कि 393 लोग अभी तक टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों में जन जागरूकता लोगों तक पहुंचे इस हेतु आशा कार्यकर्ता,ग्राम कोटवार, सचिव महोदय, सरपंच महोदय, सहित सभी लोगों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है एवं आज इसी क्रम में बरमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हॉस्पिटल में जागरूकता पूर्वक ग्राम के ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भाई राजीव सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भाई रामनारायण, ( गब्बू सोनी )एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई रमेश पटेल” सहित समस्त उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर महोदय सहित कर्मचारी गण ने टीकाकरण पर अपने अपने विचार भी व्यक्त किए एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यदि भारत के अन्य कार्यरत विभाग भी टीकाकरण में जागरूकता फैलाने हेतु सहयोग करें तो स्वास्थ्य विभाग का कुछ बोझ कम हो सकता है एवं सभी के सहयोग से सफलता की नई कहानी लिखी जा सकती है कोरोना के खिलाफ नई लड़ाई लड़ी जा सकती है क्योंकि कोरोना की चैन में हम सभी लोग कहीं ना कहीं से एक दूसरे के साथ शामिल हैं इसलिए सभी का सहयोग मिलना आवश्यक भी है तभी हम संपूर्ण भारत में सफलता के साथ कोरोना को जड़ से खत्म करने में सफल हो सकेंगे

नरसिंहपुर से संवाददाता मनोज शुक्ला की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close