धूमधाम से मनाई जाएगी मां कर्मा जयंती
राष्ट्रीय साहू महा संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय

पंकज साहू, शहपुरा / शाहपुरा- रविवार को शाहपुरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की बैठक आयोजित की गई जिसमें शाहपुरा कंचनपुर बाकी करौंदी बरगांव बिलगांव सहित अन्य साहू बाहुल्य गांव के सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए बैठक के दौरान साहू समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही आगामी 28 मार्च को मनाई जाने वाली भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती को भव्यता से मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई विगत 2 वर्षों से कोरोना के चलते सामाजिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए थे आपको बता दें कि इस वर्ष विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम कंचनपुर में आयोजित किया जाना है जहां पर सभी ग्रामों की झांकियां एकत्रित होकर भव्य कार्यक्रम मनाया जाएगा बैठक के दौरान राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के संभागीय महामंत्री टिकेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू जिला महामंत्री निर्मल साहू ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी साहू चुन्नीलाल हरिप्रसाद भगवानदास राधेश्याम साहू विजय साहू चिंतामन साहू सहित सभी ग्रामों के सामाजिक बंधु शामिल हुए


