मध्यप्रदेश
नगर निगम से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण पर श्री श्याम सुन्दर सोनी व श्री प्रमोद तिवारी सेवानिवृत्त,हार पहनाकर-साफा बांधकर किया सम्मान

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
नगर निगम के जनसंपर्क विभाग में कार्यरत सहायक वर्ग-3 श्री श्याम सुन्दर सोनी व सचिव कार्यालय के स्टेनोग्राफर श्री प्रमोद तिवारी की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण हो जाने पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत भाव-भीनी विदाई दी गई।
इस दौरान उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने श्री श्याम सुन्दर सोनी व श्री प्रमोद तिवारी को हार पहनाकर, शाल-श्रीफल, प्रशस्ती पत्र व उपहार भेंट कर तथा साफा बांधकर सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। किया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


