मध्यप्रदेश

भिण्ड।शादी समारोह में उड़ी कोरोना गार्डलाइन की धज्जियां होटल पन्ना पैलेस में शहर कोतवाली टीआई राजकुमार शर्मा की छापामार कार्रवाई

कोरोना महामारी के चलते जहां प्रशासन द्वारा अधिक भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है वहीं ऐसे संकटकाल में लोग लापरवाह होकर शासन प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाकर प्रशासन के नियमों का मख़ौल उड़ा रहे हैं,

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

प्रशासन के नियम तोड़कर शादी कराने का एक मामला भिण्ड शहर में स्थित एक होटल में देखने को मिला जहाँ प्रशासन की बिना अनुमती के ही 50 लोगों से अधिक भीड़ जुटाकर शादी करवाई जा रही थी। हम बात कर रहे हैं सिटी कोतवाली से महज 500 सौ मीटर दूरी पर बने होटल पन्ना पैलेस की जहां पुलिस को सूचना मिली कि होटल में अत्यधिक भीड़भाड़ के साथ शादी का आयोजन करवाया जा रहा है, सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई तुरंत पुलिस दल को लेकर पन्ना पैलेस पहुँचे और वहाँ हो रही शादी को तुरंत रुकवाया और आयोजक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये। जहाँ कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई!

Related Articles

Back to top button
Close
Close