नरवर नगर परिषद ने किया शहर को सेनेटाइज

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री के पुत्र युवा भाजपा नेता जीतू राठखेड़ा ने सहभागिता निभाई
कोरोना की बढ़ती महामारी के रोकथाम किए जाने के उद्देश्य से नगर में निरंतर सैनिटाइजेशन का कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद नरवर संतोष सैनी के द्वारा एवं उनके स्टाफ के द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में आज माननीय राज्य मंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा के सुपुत्र युवा भाजपा नेता जीतू राठखेड़ा ने नरवर में पधार नगर परिषद द्वारा नगर के सेनेटाइजेशन में सहभागिता निभाते हुए लोड़ी माता चैराहे से सैनिटाइजेशन कार्य का शुभारंभ किया गया। सैनिटाइजेशन का कार्य लोड़ी माता से होते हुए छोटे बाजार, एक खम्बी गांधी मार्केट, बस स्टैंड से धुवाई चौक होते हुए लोड़ी माता मंदिर परिसर में समापन किया गया।जीतू राठखेड़ा का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी से स्वयं की रक्षा करने के लिए स्वयं को सावधानी बरतनी पड़ेगी एवं मुंह पर मास्क तथा 2 गज दूरी बनाए रखना इस समय बहुत ही जरूरी है क्योंकि यही एक उपाय है जिससे कि अपनी स्वयं की एवं आम जनों की रक्षा की जा सकती है उन्होंने अपील की कि सभी लोग मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंशन का पालन करें। सैनिटाइजेशन के समय नगर परिषद के फायर चालक सुरेश शर्मा, राजू सेन, दीपक खटीक, एवं स्वच्छता शाखा के कर्मचारी गण सुरेश,विनोदखरे, राकेश एवं स्वच्छता के अन्य कर्मचारियों के द्वारा शहर को सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष सैनी ने बताया गया कि उक्त सैनिटाइजेशन अभी लगातार जारी रहेगा क्योंकि कोरोना जैसी महामारी को हराना है तो सावधानी अति आवश्यक है उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि लोग लॉकडाउन का पालन करें एवं अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें घरों से ना निकले।


