अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भानपुरा। लावारिस खड़ी कार से डेढ़ लाख रुपए का 1 क्विंटल डोडा चूरा पकड़ा।

स्विफ्ट कार बरामद आरोपियों की तलाश जारी।

दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट

 

भानपुरा – पुलिस थाना भानपुरा में फोन पर आई सूचना के अंतर्गत लेदी चौराहा के एक खेत में कुछ दिनों से खड़ी स्विफ्ट कार नंबर डीएल1 सीआर0307  के मामले में पुलिस थाना अधिकारी टीआई कमलेश कुमार सिंगार के दिशा निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक राजूसिंह अहिरवार के द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कार की तलाशी करने पर कार में पांच काले प्लास्टिक कट्टे में 1 क्विंटल डोडा चूरा पाया गया। डोडा चूरा जप्त कर व कार को बरामद कर, अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 301/ 2021 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close