मध्यप्रदेश

सतवास| वेक्सीनेशन महा अभियान मे सतवास के ग्राम बाईजगवाडा मे दिखाई दिया प्रेरित करने का अनूठा तरीका|

 

हरिओम तिवारी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 21 जून को संपूर्ण प्रदेश मे कोरोना मुक्ति के लिए महा वेक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी मे सतवास तहसील के ग्राम बाई जगवाडा मे वेक्सीन लगवाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने का अनूठा तरीका देखने आया। बाई जगवाडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी हुकुम डाबी द्वारा वेक्सीनेशन के लिए नागरिकों को प्रेरित करने का अनूठा तरीका इजाद किया गया | जिसके अंतर्गत गांव मे बेंडबाजो के साथ वेक्सीन लगाने के लिए रैली निकालकर स्लोगन पट्टीका के साथ प्रेरित किया गया। इस तरह के अनूठे आयोजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसको लेकर नगर के युवा व महिला पुरूषों मे विशेष उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close