मध्यप्रदेश

नेपानगर।वन विभाग की बड़ी कार्यवाही वन्य प्राणी का मांस बेचते युवक को रंगे हाथों पकड़ा।

क्षेत्र में कई दिनों से वन्य जीवों के शिकार की मिल रही थी सूचना। आरोपी नगर पालिका में सफाई दरोगा के पद पर कार्यरत।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट

नेपानगर वन विभाग द्वारा वन्य जीव का शिकार कर उसका मांस बेचने के जुर्म में एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नगर वार्ड क्रमांक 6 ई-टाईप एरिया के एक मकान में जंगली जानवर सुवर का अवैध रूप से मांस काट कर बेचा जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और दबिश देकर मौके से आरोपी को रंगे हाथों धरदबोचा वन्यजीव के शिकार के मामले में विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है वही कार्यवाही को अंजाम देने वाले वन विभाग के रेंजर मयंक पांडे ने बताया कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से वन्यजीवो के शिकार की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर विभाग सतर्कतापूर्वक नजर बनाये हुये था और हमे मुखबिर से सूचना मिली हमने नगर के ई-टाईप एरिया में सुबह 10 बजे मौका स्थल के लिये रवाना हुये यहाँ व दबिश दी मौके से हमे आरोपी दीपक करोसिया 5-6 किलो मांस के साथ मिला विभाग द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को नेपानगर वन विभाग कार्यालय लाया गया जहाँ आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 51 और 9 के तहत कार्यवाही की जा रही है रेंजर पांडे ने यह भी बताया कि जंगली सूअर को मारना एक आदमी की बस की बात नही आरोपी दीपक के साथ अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।

आप को बता दे वन विभाग की कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपी दीपक करोसिया नगर पालिका परिषद में सफाई दरोगा के पद पर कार्यरत है जिसके पास नगर के वार्ड 1 से 12 तक की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी है आरोपी के साथ अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है जिसका खुलासा विभाग पूछताछ व छानबीन के बाद ही कर पायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close