ताजा ख़बरेंदेश

नेमा स्वीट्स से 20 हजार चुरा कर चोर हुये रफूचक्कर

 

गोटेगांव स्थानीय पुलिस थाना के सामने स्थित नेमा स्वीट्स में घुसकर चोर 20 हजार रुपए नगद चुराकर रफूचक्कर हो गए प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना के सामने स्थित नेमा स्वीट्स के संचालक शैलू नेमा ने बतायाकि प्रतिदिन की तरह रविवार की रात्रि को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया रात्रि में मौके का फायदा उठाकर दुकान के पीछे पीडब्ल्यूडी की बाउंड्री पर चढ़कर छत पर पहुंचकर वहां पर लगा हुआ दरवाजा तोड़कर नीचे दुकान में पहुंचकर पेटी में रखे हुए बिक्री के लगभग 20 हजार रुपए चुरा कर ले जाने के साथ-साथ दुकान में लगा हुआ सीसी टीवी कैमरा की हाईडिक्स निकालकर पानी में फेंक देने की वजह से कैमरे में चोरी करते हुए चोरों की तस्वीरें कैद नहीं हो पाई सुबह जब मैंने दुकान खोली तो खुली हुई पेटी देखकर मैं दंग रह गया तत्काल मैंने पुलिस थाना मैं रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के उपरांत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायमकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी लेकिन आश्चर्य की बात यह हैकि पुलिस थाने के सामने दुकान में घुसकर बड़ी दिलेरी के साथ घटना को अंजाम देकर चोरों का रफूचक्कर हो जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है नगर में इसके पूर्व में भी अनेकों चोरी की घटनाएं घटित हो गई है परंतु आज तक घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरफ्तार नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है परंतु आम नागरिक बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं के कारण दहशत व भय भरे माहौल जीवन जीने के लिए मजबूर हो गया है क्योंकि उसे भी दिन-रात यह भय सताता रहता है कि ना जाने कब कौन अज्ञात चोर उनके जीवन भर की मेहनत की कमाई चुराकर ना ले जाए आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से नगर में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
Close
Close