अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिपरई ने किया सेल्फी विथ सकोरा अभियान का शुभारंभ
पिपरई से सतपाल यादव की रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिपरई ने किया सेल्फी विथ सकोरा अभियान का शुभारंभ
पिपरई-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिपरई ने किया सेल्फी विथ सकोरा – अभियान का शुभारंभ थाना प्रभारी श्री सियाराम सिंह जी एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर से लेकर नगर परिषद बा मार्केट में हुआ। पिपरई इकाई संयोजक शिवम यादव ने बताया कि abvp का ये पदेशव्यापी अभियान पूरे प्रदेश में चलता है। कोरोना करप्यू के कारण इस वर्ष यह देरी से शुरू हुआ। इसमें हम मूर्क बेजुवान पक्षियो के लिए पानी व दाने की व्यवस्था करते है। क्योंकि इस गर्मी में वह भी प्यासे होते है। इस अभियान में कार्यकर्ता अपने घर दुकान या ऑफिस के बाहर सकोरा टांगते है। और उसके साथ सेल्फी लेते है। इस दौरान पिपरई थाना प्रभारी सियाराम सिंह जी संयोजक शिवम यादव, सतपाल यादव ,निक्की राजपूत,आकाश यादव , मयूर श्रीवास्तव, कुणाल यादव,रामपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



