मध्यप्रदेश

समीक्षा बैठक में सांसद की दो टूक, ऑक्सीजन की आपूर्ति सासंद या विधायक के लेवल की बात नहीं

विदिशा से नितीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कोरोना वायरस संक्रमण सहित अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा
क्षेत्रीय अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

जिले की कुरवाई विधानसभा में क्षेत्रीय सांसद राज बहादुर सिंह ने स्थानीय नगर परिषद के सभागार कक्ष में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित समीक्षा बैठक की,
सांसद ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर, कोरोना संक्रमित मरीज वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की इसके बाद समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमेशा अपने फोन चालू रखें एवं लॉकडाऊन के नियमों का सख्ती से क्षेत्र में पालन कराया जाए। समीक्षा बैठक से पहले सांसद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बैठक के बाद तहसील स्तर पर बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण किया गया।

जब मीडियाकर्मियों ने सांसद से ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में सवाल किया तो सांसद ने कहा में यह मेरे या विधायक के लेवल की बात नहीं है प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ऑक्सीजन की समस्या से जल्द ही निजात मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सांसद ने बताया कि बिना रिफायनरी के पास 1000 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है जिससे सागर एवं विदिशा जिले के मरीजों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close