ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पश्चिम बंगाल सियासी बयानबाजी तेज ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है।

अभिषेक बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के घाटल में रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीबीआई और ईडी को भेजकर धमकी देने का आरोप लगाया है।

अभिषेक बनर्जी का कहना है कि जिस तरह से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को पार्टी में शामिल होने के लिए धमकाया था, ठीक वैसा ही भाजपा अब हमारे साथ कर रही है। इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को बिकाऊ कहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close