ओपन बुक प्रणाली से परीक्षाएं करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा

रामकुमार ओझा
अशोकनगर
आज अशोकनगर के नेहरू पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपा
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन त्यागी ने बताया कि हम ज्ञापन के माध्यम से कुलपति महोदय को अवगत कराना चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तीव्रता से बढ़ता जा रहा है ऐसी स्थिति में ऑफलाइन एग्जाम करवाना छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है जिसकी वजह से छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से परेशान है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सभी कॉलेज और छात्रावास बंद है जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है प्रदेश के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य और भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल ओपन बुक एग्जाम कराने का निर्णय लिया जाए अन्यथा एनएसयूआई द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा!
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित पंत, विधानसभा अध्यक्ष रफीक खान, अर्पित निकलसन, सोनू यादव, ज्योतिष जादौन, रामकुमार पाठक, शिवम गोस्वामी रोहित बैरागी, सनी सिलावट, गौरव चतुर्वेदी, सतीश शाक्य, राहुल रघुवंशी, अमन महाराज सहित छात्र मौजूद रहे


