उत्तरप्रदेश

पीलीभीत लॉकडाउन का पालन कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत किरीट सिंह राठौर ने मोर्चा संभाला

मास्क पहनने के लिए स्वयं लोगों को जागरूक किया व अनावश्यक घूमने पर कार्यवाही की चेतावनी दी

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

पीलीभीत:-पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया      पुलिस अधीक्षक ने शहर के गौहनिया चौराहा, स्टेडियम रोड, मेन मार्केट, डिग्री कॉलेज चौराहा में भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक किया।

गौहनिया चौराहा पर ट्रैफिक बैरियर की व्यवस्था को दुरूस्त करवाकर वाहनों की चेकिंग करवाई व अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाया। स्टेडियम रोड पर पैदल चलकर मास्क पहनने के लिए स्वयं लोगों को जागरूक किया, लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी व अनावश्यक घूमने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close