मध्यप्रदेश
कील कोरोना अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई कोरोना पर नियंत्रण को लेकर हुई चर्चा कलेक्टर, सांसद सहित कई जनप्रतिनि रहे मौजूद कोरोना कर्फ्यू पर सख्ती करने की सभी ने दी सहमति

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
देपालपुर के स्थानीय 24 अवतार मंदिर प्रांगण मे कलेक्टर मनीष सिंह ने किल कोरोना आभियान पाट 2 को लेकर सांसद शंकर लालवानी विधायक विशाल पटेल पूर्व विधायक मनोज पटेल सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की इस बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है इस पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपने विचार विमर्श किए। साथ ही कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लगाए जाने पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी राय दी।वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आशा कार्यकर्ताओं और सहायक सचिव को निर्देश दिये की जिस किसी भी व्यक्तिऔ मे कोरोना कै लक्षण दिखे उन्हें स्थानीय कोविड केयर सेंटर मैं तत्काल दाखिल कराए। वही देपालपुर कोविड सेंटर का अवलोकन भी किया।


