ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तोते उड़े, सांसद विधायक के निवास स्थल में कूड़ा निस्तारण ठप्प।

ग्रामीण जीवन मे शौचालय कहां तक उपयोगी ?

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

पुष्पराजगढ़। पुष्पराजगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन की हवा निकल गई है। ओडीएफ की दावे फ्लाफ साबित हो रहे है। स्वच्छता मिशन के तहत पंचायतों में गांव-गांव घर-घर बने शौचालयों प्रतिशतन क्षतग्रिस्त हो चुका है। बहुत सारे शौचालय अब तक ध्वस्त हो चुके है। उसमें कोई भी शौच करने नहीं जा रहा है । गौरतलब हो कि बड़े ही जोश खरोश के साथ विभन्नि पंचायतों में एजेंसी के माध्यम से पंचायत को ओडीएफ कराने के लिए बड़े पैमाने पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसमें गुणवत्ता के अनुरूप काम नहीं होने के कारण आज किसी का दरवाजा टूट गया है तो किसी का छप्पर उड़ गया है तो किसी का टंकी बैठ गया है। किसी की टंकी का स्लेप टूट गया है। जिसमें शौचालय के स्थिति बद से बदत्तर है । लोग उसमे शौच करने नहीं जा रहे हैं। जनपद पुष्पराजगढ़ पंचायतों के शौचालय का हाल देखा जाए तो आज एकदम जर्जर हालत में है। इसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव से लोगों की शिकायत मिल रही है कि हम आज तक अपने शौचालय में शौच करने के लिए नहीं गए हैं क्योंकि निर्माण के समय किसी तरह के गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।

किरगी पंचायत खुद बीमार,जगह जगह मिले कूड़े के अंबार

अनूपपुर जिले अंतर्गत आने वाले पुष्पराजगढ़ तहसील जो की मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा तहसील कहा जाता है इसके अंतर्गत 119 पंचायतें आती हैं इतना बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद पुष्पराजगढ़ तहसील में पंचायत किरगी जो अपने बदहाली का लेकर आंसू बहा रहा है। तस्वीरें खुद बदहाली की दास्तान बयां कर रही है किरगी पंचायत में साफ सफाई का अभाव है। जगह जगह कूड़ा करकट जमा है, जहां भी डस्टबिन रखे हुए हैं कचरा से भरे पड़े हैं लेकिन कोई साफ करने वाला नहीं है।सड़क के बगल से नाली का निर्माण हुआ है जहां पर नाली को ढाका तक नहीं गया है। तहसील प्रांगण होने के कारण यहां पर 119 पंचायत के लोग आते जाते रहते हैं जिससे खुली नाली होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने की आशंकाएं बनी रहती है। संबंधित कार्यालय संबंधित अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इंतजार है तो बस कोई बड़ी दुर्घटना का ।इस तहसील प्रांगण पर जो कि मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी तहसील पुष्पराजगढ़ कहां जाता है। जिस पर लगभग सभी संबंधित कार्यालय संचालित होते हैं एवं विधायक पुष्पराजगढ़ शहडोल लोकसभा सांसद भी इसी किरगी पंचायत में निवासरत हैं लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही ।अब देखना यह होगा कि हमारी इस खबर से संबंधित अधिकारीयो के कानो मे जू तक रेंगती है या नही ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close