पुष्पराजगढ़ -पुष्पराजगढ़ विधायक ने तीन सडको के लिये राषी स्वीकृत करवाया

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट
पुष्पराजगढ़ विधायक ने तीन सडको के लिये राषी स्वीकृत करवाया निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पूरा दूंगा फुन्देलाल सिंह मार्को
पुष्पराजगढ़ विधान सभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में ऐैसे कई सडक है जो पर्खच्चे उड रहे है। जिसकी भृमण कर विधायक द्धारा पुष्पराजढ़ के विकास के लिए हर दम प्रयासरत रहते है उन्ही के कामयाबी के कारण आज तीन मार्गो के लिए राषी स्वीकृत किया गया है जो सफल कार्य करने की ललक हो तो विकास कार्यों में धनराशि की कमी नहीं आयेगा।पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिह मार्को ने अपने प्रयासों से पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण मार्गों का टेंडर कार्य पूर्ण काराया है जहां गणेश होना शेष है। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काफी समय से मार्गो का निर्माण कार्य लंबित पडा हुआ था । जिसके लिये मेरे द्धारा लगातार प्रयास किया जिसमें हमे सफलता मिली है।सालर गोंदी,नगमला व श्याम दुआरी की लंबाई 13.75 किलोमीटर लागत 8,46,16000 रुपए की स्वीकृती हुई है। वहीं घाठा से दमेहड़ी मार्ग केसवानी लंबाई 11.7 किलोमीटर लागत 4,64,93000 रुपए की स्वीकृती हुई है। एवं राजेंद्रग्राम से जरही लंबाई 9.03 किलोमीटर लागत 4,30,39 000 रुपए की राषी स्वीकृत हुई है। विधायक ने जानकारी में बताया कि तीनों मार्ग की निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण हैं।उन्होंने बताया कि उनके अथक प्रयास से उक्त मार्ग में स्वीकृत होकर निविदा का कार्य पूर्ण हो गया एवं शीघ्र ही निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता जनार्दन की बहु प्रतीक्षित मांग को पूर्ण कर दिया गया है यह मार्ग क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिह मार्को ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इसकी वह स्वयं निगरानी करेंगे एवं कोई भी लापरवाही मार्ग निर्माण में बर्दाश्त नहीं करेंगे।साथ ही विधायक जी ने बताया कि शीघ्र ही लाघाटोला से सरई मार्ग का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करवाने का कार्य किया जाएगा। पुष्पराजगढ़ विधायक के प्रयास से मार्गो की स्वीकृति पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है सभी ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।


