आज दमोह विधानसभा के उपचुनाव का हुआ मतदान। दमोह कलेक्टर तरुण राठी ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान।

हटा से चंन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के दमोह जिले उपचुनाव में, सभी पार्टियों ने प्रचार प्रसार के दौरान, जो अपना दमखम दिखाया। जनता को सपने दिखाए। आज समय आ गया है जनता किसे आशीर्वाद देती है। वह आशीर्वाद का आज दिन है 17 अप्रैल 2021 दमोह उपचुनाव मतदान दिवस।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले की दमोह विधानसभा में उपचुनाव, आज मतदान रहा, जिसकी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण कर ली गई थी चुनाव आयोग एवं कोरोनाकाल की गाइडलाइनुसार। दमोह जिले में आज 11:00 बजे तक 21.43%और शाम 4:30 तक 47.83% परसेंट मतदान हुआ। वही दमोह कलेक्टर तरुण राठी ने अपनी पत्नी के साथ जे.बी.पी. स्कूल पहुंचकर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन पी.जी. कॉलेज पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किये, एवं मीडिया से चर्चा भी की। वहीं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने मां गंज स्कूल पहुंचकर मतदान किया। क्या कहना है दमोह कलेक्टर तरुण राठी का एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन का सुनते हैं।


