मध्यप्रदेश

थांदला में योग दिवस के साथ-साथ आज कोविड-19 की वैक्सीनेशन का महा अभियान रखा गया

बैक्सीनेशन महाअभियान

थांदला झाबुआ से गोपाल बैरागी की रिपोर्ट

इस महा अभियान के द्वारा 21 जून से 30 जून तक वैक्सीनेशन का अधिक से अधिक संख्या में लगाने हेतु आह्वान किया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु थांदला के एसडीएम ज्योति परस्ते ने बताया कि हमने थांदला तहसील में अट्ठारह वैक्सीनेशन केंद्र लगाए गए हैं जहां पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है सोशल मीडिया एवं पत्रकारों के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि इस महामारी में इस बीमारी से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीनेशन लगावे और मेरा उन व्यक्तियों से विशेष अनुरोध है जिन्होंने वैक्सीनेशन करवा लिया है वे लोगों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन लगाने हेतु सहयोग करें
आज भाजपा द्वारा नगर में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को उत्साहवर्धक करने के लिए भाजपा के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने रैली निकालकर लोगों को प्रोत्साहित किया इस रैली में भाजपा के प्रभारी जयदीप सिंह पटेल जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी नायक पूर्व विधायक कल सिंह जी भाबर नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी जी डामोर पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष मुकेश जी मेहता भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू जी उपाध्याय भाजपा मंडल महामंत्री सुनील जी पणदा भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष गोपाल बैरागी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा नगर में रैली निकाल कर लोगों को प्रोत्साहित किया

Related Articles

Back to top button
Close
Close