ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। ये बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे जबकि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा राज्य प्रभारी और सह प्रभारी के साथ ही प्रदेश इकाई के प्रमुख भी शामिल होंगे।

आज की बैठक क्यों है अहम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अगले कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल, केरल, असम तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ किसान का आंदोलन चल रहा है, वहीं विपक्षी पार्टियां भी मोदी सरकार को सड़क से लेकर संसद तक घेर रही हैं। ऐसे में बीजेपी की ये बैठक कई मायनों में अहम है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 15 दिन में 5 चुनावी राज्यों का ताबड़तोड़ दौरा करने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान 27 फरवरी को केरल, 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल, 1 मार्च को तमिलनाडु और 2 मार्च को असम के दौरा रहेंगे। वहीं सात मार्च पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा करेंगे। उनके इस दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close