ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
बारिश ने साफ-सफाई व्यवस्था की खोली पोल गंदे कीचडय़ुक्त पानी से सनी नगर की सडक़ें
By Rohit Kumar Ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
बारिश ने साफ-सफाई व्यवस्था की खोली पोल
गंदे कीचडय़ुक्त पानी से सनी नगर की सडक़ें
मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन बरसात पूर्व वार्डों में साफ-सफाई और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था का दावा करने वाली नगरपालिका की पोल खुल गई है। बीते तीन दिनों से हुई बारिश से कुछ वार्डों में कई घंटे तक सडक़ पर पानी लगा रहा। इससे आवागमन में मुश्किलें पेश आईं। नहर कालोनी, शंकर कोलोनी, विजय नगर कालोनी आदि में हर साल बरसात में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक निजात अवश्य मिल गई। लेकिन बरसात पूर्व साफ-सफाई का पर्याप्त इंतजाम न होने से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इंदिरा पार्क वार्ड नंबर 21 सहित नहर कालोनी में पानी के साथ ही नाली की गंदगी भी सडक़ पर बहती रही। इसके बीच से गुजरकर लोगों को अपने घरों की ओर जाना पड़ा। इसी तरह अन्य वार्डों की भी स्थिति थी। यदि बारिश पूर्व नालों की सफाई नहीं की गई तो वार्डों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होगी।



