बीना-जयगुरुदेव संगत ने पुलिस अधिकारियों को कराया भोजन

ब्यूरो रिपोर्ट
जयगुरुदेव संगत ने पुलिस अधिकारियों को कराया भोजन
बीना परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी पूज्य संत बाबा उमाकांत जी महाराज के आदेश से जयगुरुदेव संगत बीना जिला सागर द्वारा गुरु महाराज की पुण्यतिथि के भंडारे पर 6 अगस्त को ग्राम दही में मालिक के भंडारे का प्रसाद बनाया गया एवं बीना पुलिस थाना परिसर में सभी अधिकारी कर्मचारियों को भोजन प्रसादी वितरण की गई गुरु महाराज ने कहा है कि ऐसे कोरोना काल में भी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने जो जनता की सेवा की है तो उनको भी गुरु महाराज का प्रसाद वितरण किया जाए इसी क्रम में पूरे देश में संगत द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को भोजन प्रसादी वितरण की जा रही है इस दौरान संगत अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, शिवराज सिंह ठाकुर राम गोपाल पटेल खुशी लाल पटेल गोपी रैकवार उमेश पटेल गब्बू पटेल कमल सेन अजय रैकवार जुझार सिंह राजपूत, हितेश पटेल अभय पटेल सहित कई सत्संगी प्रेमी उपस्थित रहे|


