बीना – स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान हेतु ज्ञापन दिया

स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान हेतु ज्ञापन दिया
बीना अथक पथ संग्रहालय के राम शर्मा ने बीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद को अक्षुण्य रखने हेतु आज नगर पालिका के सामने उपवास 10बजे से उपवास करने का निर्णय किया पार्क निर्माण की मांग की उन्होंने बताया बीना में जो पूर्व में स्थापित स्तंभ है वह बहुत ही दुर्दशा का शिकार है जो अभी रैन बसेरा में स्थापित है बीना में ऐसे अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है जिनकी जानकारी नगर पालिका के पास नहीं है नगरपालिका का मानना है कि हमारे पास इसकी जानकारी नहीं है जिससे हम उनके नाम दर्ज नहीं कर सकते जबकि जबकि ऐसे कई परिवार हैं जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन दे रही है उनका नाम भी पट्टी का में नहीं है एसडीएम महोदय कलेक्टर महोदय और सीएमओ के नाम एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि बीना के सेनानियों का आजादी में क्या योगदान है रेन बसेरा जिसे कबाड खाना बना दिया गया आजादी के अमृत महोत्सव के पूर्व वहां स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर पार्क बनाकर बनाकर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए इस हेतु तहसीलदार संजय जी जैन को ज्ञापन दिया गया और अपेक्षा की गई कि उस पर उचित कार्यवाही की जाए मोतीचूर नदी के राकेश सुमन भी इसमें उपस्थित रहे


