पन्ना।अनोखी मान्यताओं से देश-विदेश में विख्यात है श्री जुगल किशोर जी मंदिर
सीएम डॉ मोहन यादव भी होंगे जन्माष्ठमी कार्यक्रम में शामिल तैयारिया जोरो पर।

पन्ना से राकेश पाठक की स्पेशल रिपोर्ट ।
बुन्देलखण्ड का वृन्दावन है पन्ना के जुगुल किशोर।
सीएम डॉ मोहन यादव भी होंगे जन्माष्ठमी कार्यक्रम में शामिल तैयारिया जोरो पर।
पन्ना के जुगल किशोर की मुरलिया में हीरा जड़े हैं यह लोक भजन बुंदेलखंड के हर गांव और घर में प्रत्येक शुभ कार्य में गाया और बजाया जाता है। यह लोक भजन पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर जी मंदिर की महिमा से जुड़ा हुआ है। यह भजन ही नहीं अपित़ु सच्चाई भी है। बुंदेलखंड के आराध्य देव श्री जुगल किशोर जी की महिमा निराली है। कहते है कि जो भी श्रद्धा भाव से जुगल किशोर भगवान से मांगा जाता है वह सभी पूर्ण होते हैं तभी तो पूरे भारतवर्ष के लोग यहां दर्शन करने आते हैं और भक्त भगवान की नयनाभिराम झांकी को देखकर अभिभूत हो जाते है।
शहर का प्रत्येक नागरिक दिन में एक बार मंदिर दर्शन करने अवश्य आता है। यहां के अनूठे मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र हैं। जहां श्री जुगल किशोर मंदिर के गर्भ में विराजे राधा कृष्ण की जोड़ी के अलौकिक दर्शनों के लिये प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह भी मान्यता है कि भगवान जुगल किशोर जी के राज्य में कभी कोई भूखा नहीं सोता इसीलिए भगवान को दोपहर का भोग 2.30 बजे एवं रात की बयारी आरती 10.30 बजे होती है जब सामान्यतः सभी लोग दोपहर का भोजन एवं रात्रि की बयारी कर चुके होते हैं । इस मंदिर से भक्तों की कई किंबदंती या जुड़ी है जिस में हिम्मत दास जी को प्रत्यक्ष दर्शन देना प्रमुख है। यहां मान्यता है की भगवान की चल मूर्तिया है सबसे अनोखी मान्यता बराछ के हिम्मत महाराज की है जो प्रतिदिन मंदिर के दर्शन करने आते थे जिन्हें रास्ते में रोक कर कुछ चोरों व डकैतों के द्वारा उनके कान के कुंडल छीन लिए थे और जब हिम्मत दास महाराज जी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे तो मंदिर के गेट बंद हो चुके थे महंत ने पूछा कि आज तुम्हे देर हो गई तो हिम्मत दास ने एक मंत्र पढ़ा तो भगवान के दरबार अपने आप खुल गए थे। कहते है कि भगवान सभी की मनोकामना पूरी करते है कई बार भगवान जुगल किशोर भगवान ने लोगो को साक्षात दर्शन दिए है।
बतादें की जन्माष्टमी को लेकर इन दिनों मन्दिर में तैयारिया जोरो-शोरो से की जा रही है। वही इस बार प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी पन्ना आ रहे है जिसके चले अब यह कार्यक्रम और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बतादें की जन्माष्ठमी में यहां भगवान जुगल किशोर जु के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते है और भगवान जुगल से अपनी मुरादे मांगते है और भगवान जुगल किशोर अपने भक्तों की मनोकामनाए पुरी करते है।


