बुढ़ार धनपुरी। जन्मदिन पर विश्व दीपक ने फलदार वृक्ष दान देकर समाज को दिया संदेश।

संजीत सोनवानी की रिपोर्ट
बुढ़ार धनपुरी – संभाग शहडोल के नगर पालिका धनपुरी में रहने वाले समाजसेवी विश्व दीपक द्विवेदी नगर में लगातार समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं एवं धनपुरी नगर में उनकी चर्चाएं सामाजिक कार्यों के लिये लोगों के मुख में बनी रहती है।
कोरोना लॉकडाउन में भी विश्व दीपक की समाज सेवा लगातार चलती रही है। धनपुरी नगर के लोगो का स्नेह हमेसा ही मिलता रहा है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फलदार पौधे दान देकर अपना जन्मदिन मनाया एवं उन्होंने समाज को एक संदेश दिया है और उन्होंने कहा है कि अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर फलदार पौधे दान व पौधारोपण करेंगे तो पर्यावरण के वातावरण को स्वच्छ बनाने में बहुत मदद मिलेगी क्यों कि एक आंकड़े के अनुसार भारत में प्रतिदिन हजारों लोगों का जन्मदिन होता है और अनुमानन प्रतिवर्ष लगभग 12 अरब पेड़ों की कटाई की जाती है। अगर हम सभी मिलकर पौधारोपण करते हैं तो यकीनन हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में काफी मदद मिलेगी।


