ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बुढ़ार -धनपुरी में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस ने लगाई रोक

धनपुरी में भारी वाहनों का प्रवेश पर   पुलिस ने लगाई रोक

संजीत सोनवानी की रिपोर्ट 

धनपुरी में भारी वाहनों के प्रवेश पर  पुलिस ने लगाई रोक

शहडोल – धनपुरी पुलिस ने नगर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। धनपुरी पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के सीमा शुरुआत नगरपालिका गेट के सामने व बगैय्या नाला के समीप बैरिकेट के साथ एक पोस्टर लगा दिया है। जिसमे साफ शब्दो मे लिखा है। भारी वाहनों का नगर के अंदर प्रवेश वर्जित है। साथ कुछ पुलिसकर्मी भी तैनात है जो भारी वाहनों को नगर के अंदर प्रवेश करने से रोकते है। हालांकि पुलिस के इस प्रयास का नगर के लोग तारीफ कर रहे है। साथ ही लोगो का कहना है कि इस प्रयास से दुर्घटनाए नही होने की संभावना है। साथ ही थाना प्रभारी ने नगर के नागरिकों से यातायात व्यवस्था सुढृढ़ बनाने एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है। लगभग 50 हजार आबादी वाले धनपुरी नगर के बीचों बीच होकर कई बड़े वाहनों का दिन रात आवागमन होता रहता है। इस दौरान स्कूली छात्रों की आवाजाही बनी रहती है। जिसके चलते हर पल दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिसको देखते हुए धनपुरी थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे ने धनपुरी थाना की सीमा से लगे नगर पालिका के सामने व नगर के अंतिम छोर बगैय्या नाला के सामीप बैरिकेट लगा कर बड़े वाहनों को नगर के अंदर प्रवेश निषेध कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बैरिकेट में एक पोस्टर भी लगा दिया है। जिसमे साफ शब्दों में लिखा है कि “सावधान” आगे धनपुरी कस्बा भवन आबादी स्कूल बाजार व आवागमन क्षेत्र है। भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। थाना प्रभारी के इस पहल का नगर के लोगो ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। थाना  प्रभारी ठाकरे ने नगर के नागरिकों से यातायात व्यवस्था सुढृढ़ सुगम बनाने के लिए यातायात के नियमो का पालन करने एवं पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close