बुढ़ार । राखियों से बाजार सजा, बहनों को लुभा रहीं ।
संजीत सोनवानी की रिपोर्ट

धनपुरी-रक्षा बंधन पर्व आते ही धनपुरी क्षेत्र के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। राखियों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। रक्षाबंधन पर बहने अपने भाइयों के हाथों में जरकन चांदी चंदन और कुंदन की राखियां बांधेगी। कई कंपनियों ने बाजार में राखियों की नई रेंज उतारी है।
भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक दिखाई देने लगी है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधने के लिए उनकी खरीदारी शुरू कर दी है। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कोरियर से राखियां भेजी जा रही हैं। बाजार में जरकन के नगों व चांदी की बनी राखी आकर्षण का केंद्र बनी हैं। चंदन और कुंदन की राखियां भी लोगों को लुभा रही हैं। रुद्राक्ष की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइनदार राखियां खूब पसंद आ रही हैं। कई कंपनियों ने बाजार में राखियां उतारी हैं। चांदी, चंदन व कुंदन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।


