ताजा ख़बरेंदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भगवान महावीर जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा

महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

कमलेश खरें, देवरी कलां:-महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के जन्म उत्सव के रूप में नगर के बड़े जैन मंदिर से सभी जैन मंदिर होती हुई शोभायात्रा गाजे बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष महिला मंडल की सभी मंडल की महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं जैन समाज के बच्चों द्वारा एवं समाज के लोगों द्वारा नगर के प्रत्येक दुकानदार एवं राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया,नगर में बड़े धूमधाम से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं नाच गाने के साथ श्री जी को शहर के मेन रोड पर जुलूस निकाल कर वापस बड़े मंदिर में विराजमान किया एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया, जैन समाज द्वारा मनाए जाने वाले इस त्योहार को महावीर जयंती के साथ साथ महावीर जन्म कल्याणक नाम से भी जानते है. महावीर जयंती हर वर्ष चैत्र माह के 13 वे दिन मनाई जाती है, जो हमारे वर्किंग केलेन्डर के हिसाब से मार्च या अप्रैल मे आती है. भगवान महावीर के जन्म उत्सव के रूप मनाए जाने वाले पंचशील सिद्धान्त के प्रर्वतक और जैन धर्म के चौबिसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी अहिंसा के प्रमुख ध्‍वजवाहकों में से एक हैं. जैन ग्रंथों के अनुसार, 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के मोक्ष प्राप्ति के बाद 298 वर्ष बाद महावीर स्वामी का जन्म‍ ऐसे युग में हुआ, जहां पशु‍बलि, हिंसा और जाति-पाति के भेदभाव का अंधविश्वास था,उनका उद्देश्य था जियो और जीने दो।

Related Articles

Back to top button
Close
Close