भांडेर थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भांडेर थाने मे किया वृक्षारोपण

भांडेर से राजेन्द्र कुमार तिवारी की रिपोर्ट
आज विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जहाँ पूरे देश मे विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षा रोपण किया गया वही भांडेर मे भी भांडेर थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अबसर पर भांडेर थाने पर वृक्षा रोपण किया उन्होंने करीब 25 पौधों को भांडेर थाने के प्रांगण पर लगाया साथ ही ये संदेश भी दिया की हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक प्रण करना होगा कि हम सब एक एक पौधा लगाए जिससे हमारी प्रकृति हरीभरी रहे क्योंकि प्रकति हरीभरी रहेगी तो हमको ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगी अभी कोरोना चल रहा है कोरोना महामारी मे कई लोगो को ऑक्सीजन की कमी आई थी अगर आप सब मिलकर एक एक पौधा भी लगाए और इन पौधों की देख रेख करे तो बहुत हद तक हम प्रकति को बिनाश से बचा सकते है और हम सबको पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन भी मिलती रहेगी


