ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
फर्जी अस्पतालो पर स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्यावाही फर्जी डॉक्टर के खिलाफ बरोदिया चौकी में एफ आई कराई दर्ज

By Rohit Kumar ojha
मालथौन (सागर) से विकास सेन की रिपोर्ट
फर्जी अस्पतालो पर स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्यावाही फर्जी डॉक्टर के खिलाफ बरोदिया चौकी में एफ आई कराई दर्ज
स्वास्थ विभाग की कार्यवाही।
कोरोना वायरस ने छोटे से छोटे गांव तक अपने पैर पसार लिए है प्रशासन अपने स्तर पर लोगो की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही हैं लेकिन मालथौन क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर लोगो की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अमले ने भी इन नीम हकीमों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी हैं जिसके चलते मालथौन के ग्रामीण क्षेत्रों रोंडा एवं बरोदिया कलां में कार्यवाहियां की गई।
स्वास्थ विभाग के अमले ने बरोदिया कला ग्राम में राय क्लीनिक नाम से चल रही फर्जी अस्पताल पर छापा मार कार्रवाई की। जिसमें क्लीनिक से कई प्रकार की दवाई एवं इंजेक्शन जप्त किए गए। स्वास्थ विभाग के डॉक्टर द्वारा डिग्री के बारे में पूछा गया कोई डिग्री नहीं पाई गई और डॉक्टर अमित राय गांव के लोगों का इलाज कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।जब विभाग के अमले ने जब अस्पताल पर छापा मारा तो उस समय अस्पताल से भारी मात्रा मे इंजेक्शन में दवाई भरकर रखी हुई थी जो काफी खतरनाक थी स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संदेश जैन द्वारा फर्जी डॉक्टर के खिलाफ बरोदिया चौकी में एफ आई आर दर्ज कराई गई और क्लीनिक को बंद कराया गया है।



