खेलताजा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेशराज्य
खालसा व एकता क्लब ग्राम पठारी के द्वारा कराया गया क्रिकेट टूनामेंट
शिवाजी क्लब मुंगावली ने जीता फ़ाइनल मैच।

केशव सिकरवार, मुंगावली l क्षेत्र के ग्राम पठारी में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया।जिसमें शिवाजी क्लब मुंगावली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पठारी टीम के लिए 8 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य दिया।
वही मुंगावली की तरफ से अमित नरवरिया ने शानदार अर्धशतक लगाकर 55 रन व विजय ग्वाल ने 35 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पठारी की टीम मात्र 31 रन बना सकी जिसमे बलराम नरवरिया ने 5 विकेट लिए और मुंगावली ने 74 रनों से फाइनल मैच जीत लिया।इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मुंगावली की टीम ने सेहराई की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता टीम के लिए 11111 रुपये व टॉफी भेंट की गई।


