ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड-पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में बाढ़ पीड़ित परिवारजनों की हर संभंव मदद की जाएगी: नरेन्द्र सिंह

भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

पवन शर्मा की रिपोर्ट 

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

बाढ़ पीड़ित परिवारजनों की हर संभंव मदद की जाएगी: नरेन्द्र सिंह

भिण्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता, भिण्ड के पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने ग्राम पंचायत के ग्रामीणजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्राकृतिक आपदा के संकट की घड़ी में भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के सिंध नदी के किनारे बसे गांवों में भारी बाढ़ आ जाने से अधिकांश गांव जलमग्न हो गए है। क्योंकि सिंध नदी में पानी के अत्याधिक बढ़ जाने से दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। घटना की जानकारी मिलते हीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में पूर्व विधायक कुशवाह पहुंचे, जहां उन्होंने वास्तविक स्थिति को देखकर वह चिंतित हुए। भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया हैं कि भाजपा नेता पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों को ढांढस बधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और राहत के इंतजामों की व्यवस्था सुनिश्चित करा रहे है। किसी भी प्रकार की कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार और प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ता पूर्णरूप से अलर्ट हैं। जनसेवा भाव का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। जो लोग गांवों में फंसे हैं उन्हें सुरक्षित निकालकर निर्धारित किए गए स्थानों पर पहुंचाया जा रहा हैं। जहां उनके खाने-पानी व ठहरने की भी व्यवस्था कराई जा रहीं है। पूर्व विधायक कुशवाह ने बताया कि सिंध नदी उफान पर है। गांव पूर्णरूप से डूब चुके हैं जिनमें जखमौली, ओझा, टहनगुर, ढूड़ियन, खोजरा, ढ़ोचरा इन गांव में 1971 में बाढ़ आ जाने से पूर्णरूप से डूब गए थे, अब 2021 को फिर वहीं स्थिति देखने को मिली है। लगभग पचास गांव इस प्राकृतिक आपदा से ग्रसित हुए है।
पूर्व विधायक कुशवाह ने घटनास्थल से जिला प्रशासन, एसडीएम भिण्ड एवं पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर जानकारी दी और कहा कि राहत कार्य तुरंत शुरू किए जाए। पूर्व विधायक के साथ में जखमौली ग्राम पंचायत के सरपंच जितेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह राजावत, जगत बहादुर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close