ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
आजाद नगर पुलिस पर लगा आरोपी को छोड़ने के एवज में पैसे माँगने का आरोप,नही देने पर आरोपी की बे रहमी से की पिटाई, वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई को किया लाइन अटेच
मंगलवार देर रात परिजनों ने थाने पहुचकर मीडिया के समक्ष मागा न्याय, टीआई मनीष डावर पर लगे कई आरोप आरोपी के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट करने के कारण आजादनगर थाना प्रभारी मनीष डावर हुए टीआई लाइन अटैच

आरोपी के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट करने के कारण आजादनगर थाना प्रभारी मनीष डावर हुए टीआई लाइन अटैच
By Rohit Kumar ojha
इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट…
आजाद नगर पुलिस पर लगा आरोपी को छोड़ने के एवज में पैसे माँगने का आरोप,
नही देने पर आरोपी की बे रहमी से की पिटाई, वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई को किया लाइन अटेज
मंगलवार देर रात परिजनों ने थाने पहुचकर मीडिया के समक्ष मागा न्याय, टीआई मनीष डावर पर लगे कई आरोप
आरोपी के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट करने के कारण आजादनगर थाना प्रभारी मनीष डावर हुए टीआई लाइन अटैच*
इन्दौर के आजाद नगर पुलिस थाने में मंगलवार रात हुए घटनाक्रम में एक युवक को किसी विवाद के चलते पुलिस पकड़ कर लाई और थाने में करीब 72 घण्टे तक बिठा रखा, इतना ही नही उक्त युवक की पुलिस ने निर्मम तरीके से पिटाई भी की, जहा मामला जैसे ही सोसल मीडिया पर वायरल हुआ, उच्च अधिकारियों ने थाना प्रभारी पर एक्शन लेते हुए मनीष डावर को लाइन अटेज कर दिया।वही सीएसपी को मौक़े पर भेजा, और थाने के वीडियो फ़ुटेज निकलवाये।पैरों के नाखून उखाड़ने और बेरहमी से युवक को पीटने के पुलिस पर लगे आरोप, पैसे मांगने की बात भी आई सामने : आरोपी की बहन के आरोप दोस्तों में विवाद होने के चलते पुलिस उक्त आरोपी को आजाद नगर थाने 2 दिन पूर्व पकड़ कर लाई थी जहां पुलिस ने 72 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी को न तो कोर्ट में पेश किया और ना ही जेल भेजा ऐसा आरोप लगाते हुए उक्त आरोपी की बहन और अन्य परिजन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि हम गरीब लोग हैं हमसे आरोपी को छोड़ने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी लेकिन हम पैसे कहां से लाएं , आरोपी की बहन ने कहा कि पुलिस द्वारा उनके भाई को छोड़ने के लिए ₹1 लाख की मांग की जा रही थी, किंतु वह इतने पैसे देने में सक्षम नहीं है उन्होंने कहा कि उनके भाई को जब से हिरासत में लिया है, उसे भूखा रखा गया है। पुलिस उसकी लगातार पिटाई कर रही है महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने थर्ड डिग्री की तरह उसके पैरों के नाखून उखाड़ घर उसकी पहले नीचे पिटाई की। आरोपी की बहन ने मीडिया के सामने न्याय की मांग की है।



